गणेश आचार्य ने अपनी नई फिल्म गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का किया ऐलान, दिखाई पहली झलक

गणेश आचार्य ने अपनी नई फिल्म गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का किया ऐलान, दिखाई पहली झलक
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म का शीर्षक गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट रखा गया है, जिसका पहला आधिकारिक पोस्टर और एक घोषणा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वी2एस प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण सौंदर्या ने किया है। इसका निर्देशन गणेश ने किया है। पटकथा और संवाद दिगांगना सूर्यवंशी और गणेश ने मिलकर लिखे हैं।
यूट्यूब पर आए गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट के घोषणा वीडियो की शुरुआत गणेश उत्सव से होती है। इसके बाद गणेश नाम के एक नृत्य कलाकार की झलक को दिखाया जाता है।
पहले पोस्टर से फिल्म की दृश्य शैली की झलक मिलती है, जबकि इसकी कहानी और किरदारों के बारे में जानकारी को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
उम्मीद है कि आने वाले दिनों में निर्माता फिल्म के कलाकारों और इसकी रिलीज तारीख से पर्दा उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *