गन्ना नही लादने पर पति पत्नी ने दबंग पर पीटने का लगाया आरोप

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत पिरखौली गांव निवासी अनीस पुत्र घिर्राऊ को ट्राली पर गन्ना  लादने से मना करना भारी पड़ा।आरोप है कि दबंग मोनू सिंह पुत्र रन बहादुर सिंह व प्रिंसी सिंह ने लाठी डंडो से पीट पीट कर मजदूर को घायल कर दिया।सूत्र के मुताबिक उक्त मजदूर की सूचना पर   डायल 112 ने मौके पर पहुंच कर इलाज के लिए सीएससी सोहावल भिजवाया।वहां के डॉक्टरों ने उसकी हालात गंभीर देख कर उसे  जिला अस्पताल  रेफर कर दिया।वही पुलिस को दी गयी तहरीर मे पीडित ने दोनों आरोपियों पर आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने गन्ना लादने के लिए कहा मना करने पर लाठी डंडों से मारने लगे। गुहार सुन,मेरी पत्नी मतूला छुडाने दौडी  उसको भी दबंगों ने बुरी तरह मार कर हम दोनों को मरणासन्न कर दिया घटना की सूचना  पुलिस कंट्रोल रुम को देने पर पहुंची पुलिस को देख मौके से दबंग फरार हो गये। जिससे हमारी जान बच सकी।इस बाबत मे एस एच ओ शमशेर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीडितो को मैडिकल के लिए भेजकर आरोपितो के विरुद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *