गाँव से लेकर शहरी क्षेत्र तक के कुशल तकनीकी दक्ष युवाओं को मिल रहा है अवसर

गाँव से लेकर शहरी क्षेत्र तक के कुशल तकनीकी दक्ष युवाओं को मिल रहा है अवसर
प्रयागराज। सरकार के इस प्रयास मे ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक के सभी  तकनीकी से जुड़े युवाओ को अवसर मिल रहे हैं। प्रयागराज के कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक अभिषेक शुक्ला का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों मे छिपी कुशल प्रतिभाएं हो या शहरों के स्किल दक्ष युवा, सभी इस आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए जनपद के सभी आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कौशल प्रशिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत / प्रशिक्षित प्रतिभावान युवा स्किल इंडिया डिजिटल हब के पोर्टल पर 15 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। प्रतियोगिता का आयोजन ‘जिला, राज्य, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर’ पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उन्नत प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन के अवसर प्राप्त होंगे तथा योग्य प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *