गाजियाबाद में भीषण गर्मी के चलते स्कूल टाइमिंग में जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद किया गया बदलाव

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद में लगातार बढ़ते तापमान और लू (हीट वेव) के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार, जनपद के सभी बोर्ड—बेसिक शिक्षा परिषद, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE सहित अन्य बोर्डों के स्कूलों में नई टाइमिंग लागू होगी।
27 अप्रैल 2026 से नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी।
यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि तेज गर्मी और लू के प्रभाव से उन्हें बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *