गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में सालाना गुरु पर्व समागम श्री गुरुतेग बहादुर महराज जी का 346 वां बलिदान दिवस कीर्तन भजन के साथ सम्पन्न

 
अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)ऐतिहासिक गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में सालाना गुरु पर्व समागम श्रीगुरुतेग बहादुर महराज जी का 346 वां बलिदान दिवस कीर्तन भजन के साथ मनाया गया।गुरु ग्रन्थ साहब जी का अखण्ड पाठ का समापन हुआ।गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के मुख्यग्रन्थी ज्ञानी गुरजीत सिंह खालसा चरनजीत सिंह खालसा के द्वारा अरदास किया गया। गुरु लंगर में सभी धर्मों के लोगों व सन्तों महन्थों में भरत दास जी , सुरेश दास जी पत्रकारों ने लंगर चखा।वही आये हुये आगन्तुकों का स्वागत अभिनन्दन किया।ऐतिहासिक गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के श्रीमहंत बलजीत सिंह के द्वारा किया गया प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी को अयोध्या की पत्रकारिता शान ऊँचा करने के लिए तथा वातानुकूलित अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित कर विजयश्री का आशीर्वाद दिया गया।जो बोले सोनिहाल सत्यश्रीकाल विधायक वेद प्रकाश गुप्ता , एसडीएम प्रशांत कुमार, एडीजे राजेश्वर सिंह खुशिनगर , भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का  महंत बलजीत सिंह द्वारा स्वागत किया गया।इनके अलावा ठेकेदार यशवीर सिंह, जंग बहादुर सिंह , एडवोकेट कुलजीत सिंह, एडवोकेट गुरुवीर सिंह भी सम्मलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *