(गुरुरग्राम)गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, आरोपी कल्याण बैंसला दौसा से गिरफ्तार
गुरुग्राम ,15 सितंबर ,(आरएनएस)। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारकर फरार होने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। हादसे का वीडियो बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस ने केस में क्चहृस् की धारा 109 (हत्या के प्रयास) भी जोड़ दी है। सीसीटीवी फुटेज से जांच में मिली अहम जानकारी
पुलिस के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वीडियो और सीसीटीवी समेत सामने आए अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 109 बीएनएसजोड़ी और आरोपी की तलाश शुरू की। इसी जांच के दौरान कल्याण बैंसला को दौसा से गिरफ्तार किया गया।
महिला बाइक राइडर ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित बाइक राइडर सिया के अनुसार, वह रविवार सुबह अपनी अप्रिलिया आरएस 457 बाइक से कुछ अन्य बाइक सवारों के साथ गोल्फ कोर्स रोड से गुजर रही थीं। उनका आरोप है कि इसी दौरान एक कार उनके पीछे आई और उसमें सवार लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। सिया ने दावा किया कि कार कुछ दूरी तक उनका पीछा भी करती रही।
सिया के मुताबिक, वह ट्रैफिक के कारण तीसरी लेन में सामान्य गति से बाइक चला रही थीं। तभी पीछे से आई कार तेज रफ्तार में उसी लेन में पहुंची और उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कई मीटर तक घिसटी बाइक
कार की टक्कर लगते ही सिया बाइक समेत सड़क पर गिर गईं और कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं। बाइक में लगे फ्रंट कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। हादसे के बाद सिया ने घटना का वीडियो और कार से संबंधित जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
सिया का कहना है कि उनके साथ मौजूद एक अन्य बाइक सवार ने कार चालक को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने रुकने और अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय बाइक सवारों को ही घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।
लाल बत्ती तोड़कर भागने का आरोप
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि टक्कर के बाद कार चालक मौके पर नहीं रुका और लाल बत्ती पार कर वहां से फरार हो गया। सिया ने दावा किया कि कार में मौजूद लोग नशे में नजर आ रहे थे। हादसे में उन्हें मामूली चोटें आईं।
पीड़िता के घर भी पहुंची पुलिस
गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पीड़ित महिला के कालकाजी स्थित घर भी पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की मदद से मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।
पुलिस ने कहा है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।
00

