*गोरखपुर में शुरू हुई चौरी-चौरा कांड पर बनी फिल्म की शूटिंग, मुख्य भूमिका में होंगे रवि किशन

गोरखपुर (Gorakhpur) की ऐतिहासिक धरती पर इतिहास एक बार फिर जीवंत होने जा रहा है. ऐतिहासिक चौरीचौरा कांड पर ‘1922 प्रतिकार चौरीचौरा’ (1922 Pratikar Chauri Chaura) फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्‍म में मुख्‍य किरदार के रूप में रवि किशन मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे, उन्‍होंने कहा कि, चौरीचौरा को कांड न कहकर प्रतिकार कहना सही है. जिसमें अंग्रेजों के खिलाफ क्रांतिकारियों के साथ आमजन का गुस्‍सा फूट पड़ा था. जिस प्रतिकार ने आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी.कोर्ट के सीन से शुरू हुई शूटिंग
फिल्म की शुरुआत इलाहाबाद कोर्ट सीन से हुई, क्रांतिकारी अब्दुल्ला के किरदार मे आशीष गहलोत है जो उरुवा बेलासपुर के निवासी है , नज़र अली के किरदार मे सुमितेंद्र कुमार, इस फिल्म मे बहुत से कलाकर उत्तर प्रदेश से है, मुंबई के भी कुछ कलाकर है। ये एक क्रांतिकारी हिंदी फिल्म है। ये कांड नही संग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *