गोवंश सुपुर्दगी अभियान का उठाये लाभ पशुपालक
अयोध्या।मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने जनपद अयोध्या के सभी पशुपालक को सूचित किया जाता है कि इस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गोवंश सहभागिता योजनान्तर्गत स्थानीय स्थायी/अस्थायी गोआश्रय स्थलों से गोवंश सुपुर्दगी का अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें इच्छुक पशुपालक जो सम्बन्धित विकास खण्ड के मूल निवासी हों तथा वर्तमान में निवास कर रहे हों, वे अधिकतम चार गोवंश प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें नववत्सों की गणना नहीं की जाएगी। प्रति पशु प्रतिदिन रू0 50/- (पचास रू० मात्र) की दर से शासन द्वारा समय-समय पर निर्गत शासनादेश के अनुरूप धनराशि, जो सीधे बैंक खातों में देय होगी।सभी पशुपालकों से अपील की जाती है कि वे अपने नजदीकी गोवंश आश्रय स्थलों से सुपुर्दगी में निराश्रित गोवंश प्राप्त कर योजना का लाभ उठायें।

