गोविंद नगर सड़क का भूमि पूजन आज

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एवं सुख सिमरन शक्ति फाउंडेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीमती सिमरन कौर ने बताया कि आज शाम 4 बजे नंदलाल चौराहे से आईटीआई चौराहे तक जाने वाली गोविंद नगर की सड़क जिसका कि कई वर्षों से कोई भी कार्य नहीं कराया गया सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके थे आए दिन वहां पर दुर्घटनाएं हुआ करती हैं जिससे कि वहां पर चलने वाले नागरिकों को बहुत ही तकलीफ होती है इसी सड़क का भूमि पूजन महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे जी एवं हम सबके प्रिय विधायक किदवई नगर विधानसभा के हमारे बड़े भाई श्री महेश त्रिवेदी जी के कर कमलों द्वारा किया जा रहा है आप सभी जनमानस से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस भूमि पूजन में अपनी सहभागिता दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *