गोसाईगंज नगर पंचायत में जनगणना की चेयरमैन डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल ने किया स्वगणना का शुभारंभ
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।गोसाईंगंज नगर पंचायत में जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना अभियान का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर नगर की प्रथम महिला एवं प्रथम नागरिक चेयरमैन डॉ0 विजय लक्ष्मी जायसवाल ने स्वयं स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की।डॉ. जायसवाल ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्वयं आगे आकर स्व-गणना में भाग लें और देश के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की योजनाओं और विकास की नींव होती है।इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।ईओ सीमा राय ने बताया कि 7 मई से 21मई तक स्व-गणना अभियान चलेगा।जिसके तहत आप खुद ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्वयं अपनी स्व-गणना कर सकते हैं।इसमें 34 विन्दुओ के सवाल पूछे जाएंगे, जिसे क्रमवार भर कर सबमिट करना है।जिसके बाद आईडी जनरेट हो जाएगी।इसे सुरक्षित रखे,बाद में इसी से बेरीफाई की जाएगी।कार्यक्रम में जनपद से आये फील्ड ट्रेनर अरुणकुमार शुक्ला व सौरभ कुमार ने लोगो को मोबाइल पर डेमो दिखाकर प्रशिक्षण भी दिया।बताया कि अभी प्रथम फेज में मकानों का सूचीकरण व मकानों की गिनती होनी है।कार्यक्रम के दौरान समस्त पर्यवेक्षक, सभी वार्डों के प्रगणक, नगर पंचायत कर्मी तथा सभी सभासद गण उपस्थित रहे।

