ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र अंतर्गत नवजीवन अस्पताल में नवजात बच्ची की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने नवजीवन अस्पताल की मालिक यशिका गर्ग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जांच में खुलासा हुआ कि अस्पताल स्टाफ ने एक दंपती से लगभग ढाई लाख रुपए से ज्यादा में एक बच्ची का सौदा किया था। इस पूरे मामले में शामिल नर्स पुष्पा और उसका पति फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक, अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि बच्ची की मां ने आर्थिक तंगी के चलते उसे छोड़ दिया था। हालांकि, बच्ची की असली मां की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। फिलहाल उसे सेक्टर-12/22 स्थित शिशु गृह में रखा गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और खुलासे हो सकते

