ग्रेटर नोएडा में डॉग लवर्स ने किया प्रदर्शन, स्ट्रे डॉग्स को शेल्टर होम भेजने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ उठाई आवाज :-

ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फैसले के खिलाफ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों पर डॉग लवर्स का गुस्सा देखने को मिल रहा है, गौर सिटी मॉल के बाहर लोगों ने अपने हाथ में पोस्टर बैनर लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया | जिसमें की कोर्ट ने स्ट्रे डॉग्स को शेल्टर होम भेजने की बात कही गई है, इस फैसले को वापस लेने की मांग की गई, नो डॉग्स, नो वोट, और वी वांट जस्टिस के नारे भी लगाए गए| प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए कहा की क्या गारंटी है कि शेल्टर होम में कुत्तों की देखभाल अच्छी तरीके से की जाएगी पहले सरकार को बहुत सारे शेल्टर होम बना लेने चाहिए ताकि जो भी डॉग्स वहां रहे उनकी देखभाल वैक्सीनेशन और भोजन वगैरह की व्यवस्था अच्छे तरीके से हो ताकि उनके ऊपर अत्याचार ना हो पाए, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि ये बेजुबान जानवर हैं इनको भी आजाद रहने का अधिकार है, ईनकी स्वतंत्रता छीनने का कोर्ट को कोई अधिकार नहीं है, जब तक की इनके रखरखाव की व्यवस्था अच्छे प्रकार से ना हो जाए, और तब तक इस कानून पर प्रतिबंध लगना चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *