चांदनी चौक के ऐतिहासिक मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की मूर्ति बरामद, चोर के साथ खरीददार महिला भी अरेस्ट*

दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना

*चांदनी चौक के ऐतिहासिक मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की मूर्ति बरामद, चोर के साथ खरीददार महिला भी अरेस्ट*

नई दिल्ली: चांदनी चौक इलाके में अंग्रेजों के जमाने के मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु की मूर्ति मिल गई है। चोर ने मूर्ति को लाल के किले के पास स्थित अंगूरी बाग इलाके में महज चार हजार रुपये में बेच दिया था। मामले का खुलासा मंदिर के ही एक भक्त की वजह से हो सका। वह खुद आरोपी की तलाश कर रहे थे। संदेह होने पर पुलिस को बुलाया गया और कल देर रात मूर्ति को बरामद कर लिया गया। अब कल यानी शनि जयंती के अवसर पर निकलने वाली पारंपरिक नवगृह परिक्रमा हर ‌वर्ष की तरह धूम धाम से निकल सकेगी। परिक्रमा में मूर्ति को भी ले जाया जाता है। यही डर मंदिर के पुजारी को सता रहा था कि परिक्रमा तक मूर्ति मिलेगी या नहीं। अब मूर्ति मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *