लखनऊ में पारा इलाके में रहने वाले सलमान ने अपना नाम बदलकर श्याम रखा। वहीं इलाके की एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे अगवा कर लिया। 10 दिन पहले किशोरी को अगवा कर सलमान ने हरियाणा के एक मकान में बंधक बनाकर रखा। जहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं चाकू की नोंक पर उससे निकाह भी पढ़ा लिया। इधर पारा थाने में परिजनों ने अहपहरण का केस दर्ज कराया। सर्विलांस सेल की टीम ने आरोपी के हरियाणा में होने की पुष्टि पर दबिश दी। जहां से किशोरी को मुक्त कराया। वहीं श्याम उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

