चारबाग रेलवे स्टेशन पर लुधियाना से पटना साहब के दर्शन करके वापस आ रही संगत को लंगर एवं नाश्ता फल खाद्य सामग्री की सेवा की गई

चारबाग रेलवे स्टेशन पर लुधियाना से पटना साहब के दर्शन करके वापस आ रही संगत को लंगर एवं नाश्ता फल खाद्य सामग्री की सेवा की गई

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ से 200 श्रद्धालुओं के लिए लंगर तैयार करके चारबाग रेलवे स्टेशन पर लुधियाना से पटना साहब के दर्शन करके वापस आ रही संगत को लंगर एवं नाश्ता फल खाद्य सामग्री की सेवा की गई इस यात्रा में श्रद्धालु शब्द कीर्तन नाम सिमरन करते हुए जा रहे हैं।यह यात्रा भाई साहब भाई हरजिंदर सिंह,सरदार बलविंदर सिंह,सरदार तजिंदर सिंह,की अगुवाई मे चल रही है। यह यात्रा लुधियाना से 8/9/2023 को प्रारंभ हुई सरदार हरजिंदर सिंह ने समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद करते हुए लंगर की सेवा लेकर आए ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी नाका हिंडोला लखनऊ के सेवादार रनजीत सिंह, किशन सिंह, गुरविंदर सिंह, को सरोपा भेंट कर गुरुद्वारा साहब की प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *