जनपद न्यायाधीश श्री सुशील कुमार शशि ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पत्रांक दिनांक 13 जनवरी 2026 द्वारा 15 जनवरी 2026 दिन बृहस्पतिवार को मकर संक्रान्ति के अवसर पर अवकाश घोषित करते हुए उसके एवज मे एक चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों हेतु कैलेण्डर की टिप्पणी के बिन्दु संख्या 3 एवं 7 मे दिये गये निर्देशानुसार कैलेण्डर वर्ष में 5 स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने एवं द्वितीय शनिवार अथवा रविवार को पड़ने वाले पर्व के एवज मे अवकाश घोषित किये जाने हेतु अधिकृत किया गया है। उक्त के अनुपालन में मेरे द्वारा प्रशासकीय आदेश दिनांक 08 जनवरी 2026 को इस न्यायिक अधिष्ठान के साथ-साथ ग्राम न्यायालयों मे दिनांक 15 जनवरी 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर का प्रस्ताव दिनांक 26.02.2026 मे यह उल्लेख किया गया है कि संघ के अधिवक्तागण द्वारा इस आशय का हस्ताक्षरित प्रार्थनापत्र दिया गया है कि दिनांक 04.03.2026 को होली का पर्व है, होली के पर्व के बाद अगले दिन न्यायालय आना संभव नही है और सार्वजनिक वाहन नही चलते हैं जिससे अधिवक्ता एवं वादकारियों को आने जाने मे असुविधा होती है। इस लिए होली के अगले दिन दिनांक 05.03.2026 को अवकाश होना आवश्यक है। प्रार्थनापत्र में दिनांक 15.01.2026 को मकर संक्रान्ति के अवकाश के एवज में दिनांक 05.03.2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने का अनुरोध किया गया है।
माननीय न्यायालय के उक्त पत्र के अनुपालन में एवं दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के प्रस्ताव के आलोक में इस अधिष्ठान के साथ-साथ वाह्य न्यायालयों में पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश दिनांक 15.01.2026 (मकर संक्रान्ति) के एवज में दिनांक 05.03.2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 15.01.2026 को घोषित अवकाश के एवज में दिनांक 23.05.2026 (चतुर्थ शनिवार) को न्यायिक कार्य दिवस घोषित किया जाता है।

