जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बक्शा में जनसुनवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
———–
जौनपुर 22 अगस्त, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आलू विकास योजनाओं एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नवीन पोर्टल http://potato.uphorticulture.
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आलू भंडारण शुल्क अनुदान योजना के अंतर्गत निजी शीतगृहों में भंडारित आलू पर किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल की सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना में प्रति किसान अधिकतम 20 हजार रुपये तक की सहायता देय होगी।
इसके अतिरिक्त आलू बीज मूल्य छूट योजना के तहत किसानों को नवीन एवं उच्च गुणवत्ता वाले आलू बीज खरीदने पर अधिकतम 1000 रुपये प्रति क्विंटल की छूट उपलब्ध कराई जाएगी।
उपरोक्त तीनों योजनाओं का संचालन ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से किया जाएगा तथा स्वीकृत सहायता राशि लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक आलू उत्पादक किसानों से पोर्टल पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

