जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्थानीय निकायों की समीक्षा बैठक*

 

 

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्थानीय निकायों की समीक्षा बैठक*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*हरदोई* विगत दिवस विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों द्वारा संचालित विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा जन शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी बनाया जाए तथा नियमित सफाई, कूड़ा उठान और नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए। बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही कर ली जाएं। बैठक में पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्तापूर्ण चेक करने निर्देश दिए तथा अतिक्रमण हटाने, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को बंधन योजना की यूसी अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा प्राप्त जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय आमजन से सीधे जुड़े हुए हैं, इसलिए सभी अधिकारी जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजस्व दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, संबंधित उप जिला जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *