जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा

 

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा० सांसद (जौनपुर) एवं समिति के अध्यक्ष श्री बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

 

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधिगण द्वारा राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली गई तथा गैस बुकिंग से संबंधित शिकायतों का मुद्दा उठाया गया जिसपर मा0 अध्यक्ष जी द्वारा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा जिला पूर्ति अधिकारी को अधिक से अधिक पात्र परिवारों के अंत्योदय कार्ड बनाए जाने तथा इसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

प्रोबेशन विभाग की समीक्षा में जिला प्रोबेशन अधिकारी को कन्या पूजन, महिला जागरूकता एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए।

 

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों की सूची सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही बारात घर के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई।

 

मंडी परिषद की समीक्षा में राज्य कृषि योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। धनराशि प्राप्त होने के छह माह बाद भी कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर मा0 अध्यक्ष जी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर विभिन स्थानों पर सांकेतिक बोर्ड सही करवाने और लगाने, कट प्वाइंटों को दुरुस्त कराने, अमूल फैक्ट्री के पास रंबल स्ट्रिप स्थापित कराने, निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा ब्लैक स्पॉट की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को जनप्रतिनिधिगण से समन्वय स्थापित कर उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्य राजस्व अधिकारी से सुरीश देहाती, जौनपुर-भदोही, आजमगढ़-वाराणसी सहित अन्य स्थानों पर भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी पात्र किसानों को शीघ्र मुआवजा की धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तारों को विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र स्थानांतरित कराने तथा सभी विद्यालयों को फर्नीचर, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त करने के निर्देश दिए गए।

 

कृषि विभाग को विधानसभावार खाद एवं यूरिया की उपलब्धता की सूची मा0 जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी से पंजीकृत अस्पतालों, अस्पतालों में एक्स-रे मशीनों की क्रियाशीलता तथा सीएचसी मड़ियाहूं में स्टाफ की कमी सहित विभिन्न अस्पतालों में समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में नहरों एवं ड्रेनेज की सफाई, जलालपुर ब्लॉक में बंद सामुदायिक शौचालयों के संचालन, जिला पंचायत की सड़कों की मरम्मत सहित अन्य जनसमस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिला पंचायत की सड़कों की गुणवत्ता का विषय भी जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमुखता से उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक, डीआरडीए को जिला पंचायत की सड़कों की गुणवत्ता की जांच कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बारिश से पूर्व सड़कों की मरम्मत पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।

 

वन विभाग की समीक्षा में प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य एवं उसकी प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत विभाग से मीटर रीडिंग, खराब ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन तथा जर्जर विद्युत तारों से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने शराब की दुकानों का मानक का शासनादेश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

इसके साथ ही विधुत विभाग की समीक्षा के दौरान जन प्रतिनिधियो द्वारा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि कराने, ओवर लोडिंग की समस्या को दूर कराने, किसानो को पानी के लिए कनेक्शन की व्यवस्था कराने, बारिश और आंधी के बाद टूटे तारो एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने, एवं जर्जर तारो को ठीक कराने, लो वोल्टेज समस्या को ठीक कराने सहित अन्य समस्याओं को अवगत कराया गया जिसपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग न किये जाने पर माननीय अध्यक्ष जी द्वारा रोष प्रकट किया गया। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा इस संबंध में रेलवे विभाग को पत्र लिखकर उनके स्पष्टीकरण को प्राप्त करने के पश्चात सदन को अवगत कराने हेतु आश्वस्त किया गया।

 

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने अध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए समस्त निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

 

इस अवसर पर सह-अध्यक्ष मा० सांसद मछलीशहर सुश्री प्रिया सरोज, मा० विधायक जफराबाद श्री जगदीश नारायण राय, बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्रा, मल्हनी श्री लकी यादव,, मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल, मछलीशहर डॉ. रागिनी सोनकर, शाहगंज श्री रमेश सिंह, केराकत श्री तूफानी सरोज, सदस्य विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव, श्री आशुतोष सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक, डीआरडीए एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *