जौनपुर : ग्राम पंचायत राजेपुर प्रथम की ग्राम प्रधान मनोरमा सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित: क्षेत्र में ख़ुशी की लहर

जौनपुर : ग्राम पंचायत राजेपुर प्रथम की ग्राम प्रधान मनोरमा सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित: क्षेत्र में ख़ुशी की लहर
देश की उपासना ब्यूरो
जौनपुर: “सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं समरसता सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता को भारतीय संस्कृति की मूल भावना बताते हुए समाज में सद्भाव और एकात्मता बनाए रखने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने किया ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 22 लोगों को “समरसता सम्मान” से सम्मानित किया गया। जिसमें राजेपुर प्रथम जौनपुर की ग्राम प्रधान श्रीमती मनोरमा सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए माननीय मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *