जौनपुर :GST “बचत उत्सव” के अन्तर्गत जौनपुर भाजपा सदर विधानसभा द्वारा विष्णु मोटल सुक्खीपुर में आयोजित “व्यापारी सम्मेलन” में व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा में जीएसटी सुधार के लाभ बताए गए

जौनपुर :GST “बचत उत्सव” के अन्तर्गत जौनपुर भाजपा सदर विधानसभा द्वारा विष्णु मोटल सुक्खीपुर में आयोजित “व्यापारी सम्मेलन” में व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा में जीएसटी सुधार के लाभ बताए गए
द्वारा मनीष श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी
जौनपुर । GST “बचत उत्सव” के अन्तर्गत जौनपुर भाजपा सदर विधानसभा द्वारा विष्णु मोटल सुक्खीपुर में आयोजित “व्यापारी सम्मेलन” में व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा उन्हें जीएसटी सुधार के लाभ तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्वदेशी को बढ़ावा देने के विषय पर चर्चा हुआ ।
व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी व विशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव जी रहे अध्यक्षता प्रतिष्ठित व्यापारी मनोज अग्रहरि जी ने किया
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि व मंचासिन अतिथियों द्वारा डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर पुष्पांजली और दीप प्रज्वलित करके के किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि GST दर घट जाने से आम जनमानस को दशहरा और दीपावली का उपहार मिला है मोदी जी सरकार के द्वारा, आम जरूरत की चीजें अब सस्ती होगी,
राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव जी ने कहा मोदी जी सरकार के पहले कुल 16 प्रकार के टैक्स लिए जाते, हमारी सरकार वन नेशन वन टैक्स का प्रावधान लागू किया,
प्रतिष्ठित व्यवसाई नन्हे लाल वर्मा ने जीएसटी दर घटने से मध्यम वर्गीय परिवार को लाभ मिलेगा ऑटो वैंकिल्स के दाम काम कम हुएहैं,
प्रतिष्ठित व्यवसाई अमित गुप्ता ने कहा जीएसटी दर कम होने मध्यम वर्गीय परिवारों को फायदा मिलेगा
व्यापारी नेता सोमेश्वर केसरवानी के कहा कैंसर की दवाई सस्ती हुई,
वरिष्ठ लोकेश साहू, राधारमन जायसवाल, विक्रम गुप्ता ने कहा लाइफ और मेडिकल बीमा में जो जीएसटी लगती थी अब वो नहीं लगेगी।
अध्यक्षता कर रहे मनोज अग्रहरि ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला होनी, जिसमें छोटे व्यवसायियाे को जानकारी मिलेगी, और जीएसटी अधिकारियों के साथ कार्यशाला होनी चाहिए, जिससे छोटे व्यवसायियाे को जीएसटी संबंधी जानकारी हो जाए।

समारोह का संचालन आशीष गुप्ता आशु ने किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य जी, नगर अध्यक्ष सारिका सोनी, पीयूष जी, अमित श्रीवास्तव जी, श्री मोनू सेठ जी, श्री हरिश्चंद जी, मनीष श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार जायसवाल, अजय सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, श्री संतोष सिंह जी, श्रीमती गीता जी, श्री रामसूरत मौर्य जी, पदाधिकारी गण व व्यापारी व उद्यमी गण उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *