टुकड़यो दास महाराज जी ने भूदान के लिए गीत गाए जो आज भी प्रासंगिक हैं:आचार्य केशव चंद्र मिश्रा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
शाहजहांपुर। गीता ने जिस प्रकार समाज का सुंदर निर्माण किया है। उसके उपदेश आज भी सभी को शिक्षा प्रदान करते हैं। इसी प्रकार टुकड़ों जी की ग्राम गीता ने गांव गांव संस्कार दिए हैं। विनोबा सेवा आश्रम भी गांव के बच्चों को संस्कार देने के लिए शिविर लगाकर समाज को उपकृत कर रहे हैं। उक्त विचार भूदान की हीरक जयंती के शुभारंभ अवसर पर गीता जयंती के मंगल पर्व पर राष्ट्रधर्म प्रचार समिति द्वारा आयोजित श्रीगुरुदेव सर्वांगीण सुसंस्कार शिविर बरतारा के समापन पर मुख्य अतिथि आचार्य केशव चंद्र मिश्र ने व्यक्त करते हुए कहा कि आज कल तो संस्कृति संस्कार को मिटाने के लिए समाज में अनेक संस्थान काम कर रहे हैं।लेकिन यह संस्था बच्चों में यह बीज डाल रहा है कि कैसे माता पिता का आदर करें। और उनकी सेवा करें। जूनियर स्कूल सिमरई के प्रधानाध्यापक श्री कौशल कुमार जी ने कहा कि दस दिन में ही बच्चों में इतना हुनर आ सकता है तो अगर रोज सिखाया जाए तो कितना सुधार होगा। हेल्प परियोजना के प्रबंधक श्री अंकित मिश्रा ने कहा कि छोटे छोटे बच्चे इतने अच्छे कार्यक्रम कर रहे हैं।कितने शिक्षाप्रद राष्ट्रगीत बच्चों ने याद किए हैं। स्वाबलंबन के श्री जे डी अग्निहोत्री ने जयघोष लगाकर ग्रामस्वराज्य का संदेश दिया। कमला सिंह ने समाज में स्वास्थ्य का वातावरण बना रहे इसके लिए हमें ऐसी जीवनशैली अपनाना चाहिए। जिससे हमारे अंदर किसी प्रकार की बुराई घर न कर सके। आश्रम की संरक्षक श्रीमती विमला बहन ने कहा कि। कविता बहन की यह पंच सदस्यीय टीम ने यहां गांव के बच्चों में जो भाव भर दिए हैं। वे केवल परिवार के लिए नहीं बल्कि समाज के लिए भी लाभप्रद है। आज के समारोह में अतिथियों को शाल से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र से पधारे गणेश भाई गोपाल भाई रूपेश भाई और कविता बहन और गौरी बहन को उनकी सेवाओं केलिए सम्मानित।किया गया।संचालन दिव्या बहन तथा।धन्यवाद मुदित कुमार ने।दिया सभी।का।स्वागत अखिलेश उपाध्याय ने किया।

