टूल किट्स योजना के लिये 06 जुलाई तक करे आवेदनः-सुष्मिता सिंह*

टूल किट्स योजना के लिये 06 जुलाई तक करे आवेदनः-सुष्मिता सिंह*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*हरदोई* गुरुवार को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है, कि माटीकला टूल किट्स योजना के अन्तर्गत पगमिल मशीन हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में 05 पगमिल (मिट्टी गूथने की मशीन) मशीनों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लाभार्थियों का चयन, माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनान्तर्गत प्रारम्भिक पाँच वित्तीय वर्ष (वर्ष 2019-20 से 2025-26 तक) की वित्तपोषित/स्थापित एवं संचालित इकाईयों के न्यूनतम से धनराशि रू0-5.00 लाख तक के ऋण-ग्रहिता उद्यमियों में से किया जाना है। अतः माटीकला पोर्टल की बेवसाइड upmatikalaboard.in पर 06 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। हार्डकॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सिनेमा चौराहा लखनऊ रोड, हरदोई में जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सिनेमा चौराहा लखनऊ रोड, हरदोई से सम्पर्क कर पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है व कार्यालय के सम्पर्क सूत्र-7408410807 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *