ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल

ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल
बाराबंकी। बेटी के घर से पत्नी के साथ बाइक से गांव लौट रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गौरा मोड़ के पास हुई। त्रिवेदीगंज क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी राम अवध (60) पुत्र स्वर्गीय बाबादीन अपनी पत्नी राजकली के साथ बेटी के घर मंसारा गए थे। मंगलवार को दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। गौरा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर गिर पड़े। हादसे में राम अवध को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी राजकली घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और राम अवध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना गांव और परिवार तक पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। ट्रक और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *