डाक्टर्स डे पर आईएमए ने किया वाक ए थान का किया आयोजन
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।अयोध्या में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से एक विशेष ‘वॉक ए थान’ का आयोजन किया गया।इस पद मार्च का उद्देश्य चिकित्सकों के बीच फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना था।बुधवार को सुबह जिला अस्पताल से शुरू हुआ यह पद मार्च मैसानिक लॉज तक निकाला गया,जिसमें सैकड़ों चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अगुवाई आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने की। वहीं विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान,एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने हरी झंडी दिखाकर पद मार्च को रवाना किया।इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “फिट डॉक्टर्स, हेल्दी नेशन” रखी गई।आयोजकों का कहना था कि यदि चिकित्सक स्वयं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, तभी वे बेहतर तरीके से मरीजों की सेवा कर सकेंगे और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा पाएंगे।पद मार्च में डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. आर.बी. वार्षेन, डॉ. रजनीश वर्मा, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. सुषमा त्रिवेदी, डॉ. विनीत सिंह समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक शामिल हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर केवल मरीजों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकों ने रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रेरणादायी संदेश दि
या।

