डायट में नोडल शिक्षकों की कार्यशाला का हुआ आयोजन
अयोध्या।गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय नोडल शिक्षकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की थीम और उप-विषयों,शोध पद्धति एवं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के बारे में प्रशिक्षित करते हुए अयोध्या के बाल वैज्ञानिकों का अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रवक्ता डायट चंद्रभूषण पाण्डेय रहे।कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मार्ग दर्शिका का विमोचन आदरणीय वरिष्ठ प्रवक्ता डायट चंद्रभूषण पाण्डेय,प्रवक्ता देवेन्द्र सिंह, प्रवक्ता राकेश कुशवाहा,प्रवक्ता सुनील सिंह ,प्रवक्ता पूजा पाठक के द्वारा किया गया।इस मौके पर जिला समन्वयक डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026-27 की रूपरेखा,शोध चयन की प्रक्रिया, स्थानीय समस्याओं पर आधारित वैज्ञानिक अनुसंधान तथा नवाचार आधारित परियोजनाओं के निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया।

