डेढ़ घंटे में 18 मंदिरों का दर्शन कर रहे श्रद्धालु

डेढ़ घंटे में 18 मंदिरों का दर्शन कर रहे श्रद्धालु

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।राम मंदिर परिसर में रामलला व राम परिवार सहित सभी 18 मंदिरों में दर्शन की शुरुआत हो चुकी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इस व्यवस्था के अन्तर्गत सामान्य दर्शन पास के अलावा सुगम व विशिष्ट दर्शन पास के लिए कुल 15 सौ दर्शन पास निर्गत किया था।इनमें सामान्य, सुगम व विशिष्ट दर्शन के लिए अलग-अलग 500-500 शामिल थे। इस प्रकार कुल 1500 पास प्रत्येक ब्लॉक के लिए थे। इस दर्शन पास के लिए आनलाइन बुकिंग 11 अप्रैल से शुरू हुई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अप्रैल के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से की गई व्यवस्था के मुताबिक सुबह सात बजे से रात बजे के मध्य छह स्लाट दो-दो घंटे के है जबकि पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे का समय एक घंटे का ब्लॉक है। वहीं मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न एक बजे तक रामलला व राम परिवार सहित सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे।इसके चलते 13 घंटे की दर्शन अवधि में सात स्लाट के लिए हर स्लाट में 15-15 सौ श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन पास के अलावा क्रमशः सुगम दर्शन पास व विशिष्ट दर्शन पास आवंटित किया गया

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *