तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर प्रेस क्लब सिविल लाइन में पत्रकारों की बैठक संपन्न
अयोध्या।शनिवार को तिरंगा यात्रा के संबंध में प्रेस क्लब सिविल लाइन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में 14 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा पर चर्चा की गई।चर्चा के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, सचिव जेपी सिंह,सुबोध श्रीवास्तव,रूपेश श्रीवास्तव,समीर शाही,नरेंद्र मिश्रा,आकाश सोनी,राजेंद्र दूबे,स्कंद दास,राजेश कुमार श्रीवास्तव,करन प्रजापति, महेंद्र,वैभव श्रीवास्तव, क्षितिज साधवानी, गुलजार खान, राजू सिंह सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।बैठक मे प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव,सुबोध श्रीवास्तव, रुपेश श्रीवास्तव,सहित अन्य पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किये।बैठक में तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत को लेकर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए गए।

