
“राष्ट्रीय सेवा योजना” तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर में विशेष शिविर के आज दूसरे दिन सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात सभी स्वयंसेविकाए प्रार्थना करने के लिए उमानाथ सिंह सभागार में कतार बद्ध होकर सभी ने एक स्वर में “हे प्रभु आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिए “का गान करके ईश्वर के चरणों में अपना श्रद्धा सुमन अर्पित की !तत्पश्चात पी.टी. भी किया !अपने कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त रूप से सभी स्वयं सेविकाओं ने मलिन बस्ती में जाकर वृक्षारोपण किया साथ ही साक्षरता के प्रति भी लोगों को जागरूक किया आज के बौद्धिक सत्र में योग जिला प्रभारी युवा भारत डॉ हेमंत एवं श्रीमती सीमा द्विवेदी योग प्रशिक्षकों ने स्वयं सेविकाओं को आसन में ताड़ासन वृक्षासन और नटराज आसन एवं प्राणायाम भस्त्रिका कपालभाति अनुलोम विलोम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इनका योगा अभ्यास भी कराया उन्होंने बच्चों में उत्साह भरते हुए “करो योग रहो निरोग “की महत्ता पर भी प्रकाश डाला! कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ शालिनी सिंह ने किया! धन्यवाद डॉ पूनम सिंह ने दिया !कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजश्री सिंह ने किया !इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रितिका टिया शिवांगी नेहा सोनी कविता आदि स्वयं सेविकाओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ!!!

