तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश द्वारा छात्राओं को स्मार्टफोन मुफ्त बांटा गया
* स्मार्टफोन पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे*
जौनपुर : स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण उत्तर प्रदेश योजनान्तर्गत तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर में बीए तृतीय वर्ष 2021- 2022 वर्ष 2022 – 23 एवं वर्ष 2023 – 24 (अंतिम सेमेस्टर) में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मुफ्त स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम अयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ,प्रबन्धक तिलकधारी महिला महाविद्यालय एवं तिलकधारी महाविद्यालय तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. डी. आर. सिंह उप प्रबन्धक तिलक धारी महिला महाविद्यालय रहे। उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर वंदना सिंह द्वारा आये हुए सभी अतिथियो का स्वागत किया गया, स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का योगदान रहा तथा रमेश पाल कंप्यूटर ऑपरेटर की सराहनीय भूमिका रही।
उक्त कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय के कुछ छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.राजश्री द्वारा किया गया, प्राचार्य डॉक्टर वंदना सिंह द्वारा बताया गया कि जो भी छात्राएं उक्त वर्ष की सूची में है ,जिनका स्मार्टफोन फोन वितरण किए जाने हेतु प्राप्त हुआ है ,उक्त सभी को मिलेगा,जो आज नहीं आ सकीं हैं, शीघ्र ही महाविद्यालय में संपर्क कर ले.

