ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर जिले में प्रथम चरण में हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर 12 नगर निकायों में चार मई को मतदान व 13 मई को मतगणना होगी। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी तहसीलों में व सदर में बीआरपी इंटर कॉलेज स्थल से रवाना की जा रही है। इसको लेकर वाहनों का अधिग्रहण कर लिया है।
जिले के कुल 12 नगर निकायों में चुनाव होना है। इसमें तीन नगर पालिका व नौ नगर पंचायत है। नगर पालिका परिषद जौनपुर, शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर व नगर पंचायत मछलीशहर, बदलापुर, मड़ियाहूं, केराकत, जफराबाद, खेतासराय, रामपुर, गौराबादशाहपुर, कचगांव में चुनाव होना है।नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 12 नगर निकायों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां मतपेटिकाओं व अभिलेखों के साथ मतदान स्थल के लिए रवाना किया जा रहा है।मतदान करने को लेकर 2144 मतदान कार्मिक लगाया गया है, इसमें 536 पोलिंग पार्टियां बनाई जाएंगी। इसमें 10 फीसदी रिजर्व वाली संख्या भी शामिल है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए 176 बड़ी बस व सेक्टर, जोनल व पुलिस के लिए 150 बोलेरों लगाई गई है। इन वाहनों को पोलिंग पार्टियों के रवानगी वाले स्थल पर इकट्ठा किया गया है। सदर तहसील के निकायों की पोलिंग पार्टियों की रवानगी बीआरपी इंटर कालेज से होगा। इसमें नगर पालिका जौनपुर, नगर पंचायत कचगांव, जफराबाद, गौराबादशाहपुर है। इसी तरह नगर पालिका परिषद शाहगंज, नगर पंचायत खेतासराय के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति शाहगंज, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, नगर पंचायत मछलीशहर के लिए बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर, नगर पंचायत मड़ियाहूं, रामपुर के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मड़ियाहूं, नगर पंचायत बदलापुर के लिए सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर, नगर पंचायत केराकत के लिए पब्लिक इंटर कालेज मनियरा को पार्टी रवानगी के लिए स्थल बनाया गया है।कुल 12 नगर निकाय
– कुल वार्ड-208
– कुल मतदान केंद्र 154, कुल मतदान स्थल 488
– जोन-19, सेक्टर-40
– आरओ-39, एआरओ-48
– प्रभारी अधिकारी-23, सहायक प्रभारी अधिकारी-45
– संवेदनशील मतदान केंद्र-44, स्थल-133
– अति संवेदनशील मतदान केंद्र-34, स्थल-112
– अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र-16, स्थल-66
– सामान्य मतदान केंद्र-60, स्थल-177
– कुल मतदाता-चार लाख 35 हजार 480
– कुल महिला मतदाता-दो लाख तीन हजार 989
– कुल पुरुष मतदाता-दो लाख 31 हजार 491

