थाना पवाँरा पुलिस द्वारा 03 राशि जिन्दा बछड़ा गोवंश बरामद व दो पशु तस्कर गिरफ्तार

जनपद मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण मे दिनांक 20.10.2022 को थानाध्यक्ष श्री राज नरायन चौरसिया मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा समय करीब 19.50 बजे वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम बनकट में एक टाटा मैजिक (लोडर) वाहन पंजीयन संख्या UP 72 T 2297 मे लदे कुल 03 राशि जिन्दा बछड़ा गोवंश बरामद किया गया । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. चन्द्रमणि गौतम पुत्र नन्हेलाल गौतम नि0 बेरमाव थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2. सुभाष चन्द्र गौतम पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गौतम नि0 बेरमाव थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

अपराधिक इतिहास –

1. मु0अ0सं0 111/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना पवारा जनपद जौनपुर

2.मु0अ0सं0 195/2020 धारा 147/323/325/427/504/506 भा0द0वि0 थाना मुँगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर

बरामदगी –
1. 03 राशि जिन्दा बछड़ा
2. टाटा मैजिक (लोडर) वाहन पंजीयन संख्या UP 72 T 2297

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया. थाना पवाँरा जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 शीतलू राम , का0 अभिषेक यादव , का0 रणविजय यादव, का0 संजय यादव, का0 तेज बहादुर थाना पवांरा जनपद जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *