थाना बरसठी पुलिस ने धारा 380 भादवि से संबंधित 03 वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार थाना बरसठी जौनपुर के कुशल संचालन में उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद मय हमराह का0 सतेन्द्र चौहान व का0 पियूष यादव थाना हाजा से रवाना होकर मु0अ0सं0 159/22 धारा 380 भादवि के माल व मुल्जिमान के गिरफ्तारी व तलाश में बारीगाँव में मौजूद था कि जरिए मुखबिर की सूचना पर बनकट नहर के पास से अभियुक्त गण 1. विकास पुत्र आंखे निवासी महुआरी थाना बरसठी जनपद जौनपुर 2. बजरंगी पुत्र जेठू निवासीगण अरुआवा थाना मछलीशहर जौनपुर हालपता महुआरी थाना बरसठी जनपद जौनपुर 3. डाक्टर पुत्र प्यारे मुसहर निवासी बुडवा जमुहर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर हालपता महुआरी थाना बरसठी जनपद जौनपुर मय मालमशरूका के आज दिनांक 17.10.22 को कारण जुर्म बताते हुए अन्तर्गत धारा 380/411 भादवि में गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. विकास पुत्र आंखे निवासी महुआरी थाना बरसठी जनपद जौनपुर
2. बजरंगी पुत्र जेठू निवासीगण अरुआवा थाना मछलीशहर जौनपुर हालपता महुआरी थाना बरसठी जनपद जौनपुर
3. डाक्टर पुत्र प्यारे मुसहर निवासी बुडवा जमुहर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0 159/22 धारा 380/411 भादवि
बरामदगी का विवरण
1.अभियुक्त विकास उपरोक्त के पास से चोरी के माल से बेच कर बटवारे में मिले धन में से बचा हुआ 530/रु0 बरामद हुआ
2.अभियुक्त बजरंगी उपरोक्त के पास से चोरी के माल से बेच कर बटवारे में मिले धन में से बचा हुआ 400/रु0 बरामद हुआ
3.अभियुक्त डाक्टर उपरोक्त के पास से चोरी के माल से बेच कर बटवारे में मिले धन में से बचा हुआ 420/रु0 बरामद हुआ
गिरफ्तारी/बरमदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
2.का0 सतेन्द्र चौहान, 3.का0 पियूष यादव थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *