थाना रामपुर ने महिलायों पर फब्तियां कसने वाले 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


श्री अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रामपुर ओमनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण/ एण्टी रोमियों अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 28.03.2022 को मय एण्टी रोमियों टीम के संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान बरसठी तिराहा रामपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति जो आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तिया कस रहा था को आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करते हुये पकड़ लिया गया । पकड़े गये अभियुक्त अभियुक्त सुधीर दुबे पुत्र चन्द्रमणि दुबे निवासी ग्राम सरनाम का पूरा उच्चडीह थाना मउआइमा जनपद प्रयागराज को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 44/22 धारा 294 भादवि पंजीकृत किया गया, इसी क्रम में रामपुर नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति जो आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तिया कसते हुये अश्लील इशारे कर रहा था, को पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया । पकड़े गये अभियुक्त सुजीत गौतम पुत्र सुरेश गौतम निवासी गौरापट्टी थाना रामपुर जनपद जौनपुर को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 45/22 धारा 294 भादवि पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.सुधीर दुबे पुत्र चन्द्रमणि दुबे निवासी ग्राम सरनाम का पूरा उच्चडीह थाना मउआइमा जनपद प्रयागराज ।
2.सुजीत गौतम पुत्र सुरेश गौतम निवासी गौरापट्टी थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री ओमनारायण सिंह थाना रामपुर जौनपुर ।
2.उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह थाना रामपुर जौनपुर ।
3.उ0नि0 श्री भगवान थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
4.का0 राहुल गुप्ता, का0 आकाश चौहान, म0हे0का0 नीलम यादव, म0का0 प्रियंम सिंह, थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *