दिनांक 3 अगस्त 2026 

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 3 अगस्त 2026

 

आदरणीय सर,

 

श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय लखनऊ, मे आज बीबीए विभाग द्वारा नव प्रवेशी, प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावक गण के साथ इंडक्शन मीटिंग “एसेंट-2026” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे महाविद्यालय प्राचार्य, प्रो के के शुक्ल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्नातक कक्षाओं में छात्र के प्रवेश का प्रथम दिन, अभिभावक, परिवार और स्वयं छात्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन वह उच्च शिक्षा में प्रवेश कर रहा होता है तथा समाज देश और अपने भविष्य को और करीब से जानने का उसको अवसर प्राप्त होता है । उन्होंने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आपने हमारे महाविद्यालय में जो विश्वास व्यक्त किया है हम उसको हमेशा बनाए रखेंगे। उन्होंने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि महाविद्यालय 100 वर्षों से भी अधिक समय से समाज में शिक्षा की ज्योति जला रहा है। नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन और प्रस्फुटन करने का भरपूर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में समय-समय पर छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक, खेलकूद, बौद्धिक, अकैडमिक, स्किल डेवलपमेंट और व्यक्तित्व विकास के अनेक अवसर पूरे वर्ष प्रदान किए जाएंगे। जिसका सभी छात्र-छात्राएं आगे बढ़कर के लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय प्रभारी, प्रो एसके चौहान ने बीबीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को एक आदर्श प्रोफेशनल बनने के गुण

बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की। विशिष्ट अतिथि, प्रो अभिषेक सिंह, प्रभारी, एनसीसी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय कैडेट कोर की सेवाओं के बारे में बताते हुए एन सीसी लेने को प्रेरित किया। प्रो बलवंत सिंह ने महाविद्यालय के गौरवशाली अतीत और यहां से निकली प्रतिभाओं से अवगत कराते हुए छात्र छात्राओ से कुछ बड़ा करने की प्रेरणा दी।

की रूपरेखा और विभाग की तरफ से छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक और प्लेसमेंट संबंधी सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीबीएप्रो के के शुक्ल ने पिछले सत्र की टॉपर रही सुश्री हिमांशी वैश क।कार्यक्रम सम्मानित किया महाविद्यालय डिपार्टमेंटल लाइब्रेरी में लगभग 50 पुस्तकों का सहयोग करने के लिए विभाग के शिक्षक डॉ शरद कुमार चतुर्वेदी को प्राचार्य ने सम्मानित किया। बीबीए विभाग के वर्तमान सत्र में सबसे प्रथम प्रवेश लेने वाले छात्र आयुष मित्रा व उनके पिता संजीव मित्रा को प्राचार्य ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने बीबीए विभाग के स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला से संबंधित एक पोस्टर रिलीज किया।

प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं सहित उनके अभिभावकों ने भी प्रतिभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ शिवांगी शर्मा ने किया डॉ शिखा अग्रवाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनेक शिक्षक

एवम बडी संख्या मे छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

 

सादर

प्रो के के शुक्ल

प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *