दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना
*दिल्ली गैंगरेप केस में बिहार कनेक्शन! बस पर बकाया थे 80 चालान, गाड़ी मालिक से पूछताछ, 5 बड़े अपडेट्स*
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बस के अंदर महिला से गैंगरेप मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पश्चिमी दिल्ली में जिस प्राइवेट स्लीपर बस के अंदर ये वारदात हुई उसका कनेक्शन बिहार से हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह गाड़ी कई नियमों का उल्लंघन करने और बकाया जुर्माने के बावजूद चल रही थी। जांच का दायरा बिहार तक बढ़ गया है, जहां एक टीम जानकारी की पुष्टि करने गई है। बिहार की नंबर प्लेट वाली यह बस गोपालगंज में रजिस्टर्ड थी। दिल्ली पुलिस ने इस गाड़ी के इतिहास और नियमों के पालन की स्थिति का पूरा रिकॉर्ड हासिल करने के लिए गोपालगंज परिवहन विभाग से संपर्क किया है। सूत्रों ने बताया कि परिवहन अधिकारियों ने पहले इस बस को नियमों का उल्लंघन करने के लिए जब्त भी कर लिया था। इस गाड़ी पर नियमों का उल्लंघन किए जाने पर कई चालान भी किए गए थे। इसमें बिना वैध परमिट के बस चलाने के अलावा ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार गाड़ी चलाने की शिकायतें शामिल थी। कई चालान के बावजूद ये बस लगातार भी चलती रही

