दिव्यांग छात्रा ट्राई साइकिल अनुदान के लिए करे आवेदन – शशांक त्रिपाठी

दिव्यांग छात्रा ट्राई साइकिल अनुदान के लिए करे आवेदन – शशांक त्रिपाठी

अयोध्या।डीएम शशांक त्रिपाठी ने जनपद के सभी दिव्यांगजनों के हित मे संचालित समस्त संस्थाओं को अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अनुभाग-2 द्वारा स्कूल जाने वाली/शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल प्रदान किये जाने हेतु अनुदान की स्वीकृति प्रदान की गयी है।बताया कि ई-ट्राईसाइकिल हेतु इच्छुक सभी दिव्यांग छात्राएं विभागीय वेबसाइट https://hwd.uphq.in पर ऑनलाइन कराया जाना सुनिश्चित करें।ई-ट्राईसाइकिल हेतु पात्रता की शर्तों का पालन करना होगा।बताया कि आवेदक दिव्यांग छात्रा की आयु 16 वर्ष या उससे अधिक हो तथा उत्तर प्रदेश का निवासिनी हो।दिव्यांग छात्रा या उसका परिवार आयकर दाता न हो, किन्तु शर्त यह है कि सर्वप्रथम लक्ष्य के सापेक्ष गरीबी रेखा के नीचे के लाभार्थियों को संतृप्त किया जाएगा।यदि उसके पश्चात लक्ष्य अवशेष रहता है तो दिव्यांगता घटते हुए कम में तथा आय के बढ़ते हुए कम में लाभान्वित किया जाएगा।दिव्यांग छात्रा का तात्पर्य ऐसे व्यक्ति से है जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पालिसी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हो उसकी मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर के ऊपर का हिस्सा स्वस्थ्य हो, ई-ट्राईसाकिल पर बैठ कर अपने हाथों से उपकरण का संचालन करने में सक्षम हो तथा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र हो। निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड हो।
यदि किसी छात्रा को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो उक्त उपर्युक्त प्रपत्रों के साथ किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विकास भवन कमरा नं0-06 में उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा किसी भी समस्या के समाधान हेतु अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अरविन्द कुमार के मो.नं.-7376403087 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *