(नई दिल्ली)जोहेरी मोला बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 से बाहर; टूटा 7वें ताज का सपना

(नई दिल्ली)जोहेरी मोला बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 से बाहर; टूटा 7वें ताज का सपना
नई दिल्ली ,06 सितंबर ,(आरएनएस)।  दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य मंच पर एक बार फिर नई मिस वर्ल्ड का ताज सज चुका है। डोमिनिकन रिपब्लिक की 24 वर्षीय जोहेरी मोला ने दुनिया भर के 111 देशों की सुंदरियों को कड़े मुकाबले में पछाड़ते हुए ‘मिस वर्ल्ड 2026Ó का ऐतिहासिक खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं, भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल से देश को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वे टॉप-40 तक पहुंचने के बाद टॉप-20 की रेस से बाहर हो गईं। इसके साथ ही भारत का 7वां मिस वर्ल्ड क्राउन जीतने का इंतजार और लंबा हो गया है।
44 साल बाद डोमिनिकन रिपब्लिक की झोली में दूसरा खिताब
जोहेरी मोला की इस शानदार जीत ने उनके देश का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया है। डोमिनिकन रिपब्लिक के लिए यह दूसरा मिस वर्ल्ड का खिताब है। इससे पहले साल 1982 में मारियासेला अल्वारेज ने देश के लिए पहला मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। करीब 44 साल के लंबे सूखे को खत्म करने वाली जोहेरी की खूबसूरती, आत्मविश्वास और हाजिरजवाबी ने जजों का दिल जीत लिया और वे विजेता घोषित की गईं।
टॉप-3 में स्पेन और मलेशिया की सुंदरियों का जलवा
फिनाले राउंड में कड़े मुकाबले के बाद उपविजेताओं की भी घोषणा की गई। मिस वर्ल्ड 2026 की विजेता जोहेरी मोला के अलावा स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी ने सेकेंड रनर-अप का खिताब हासिल किया। हालांकि, मध्य प्रदेश की रहने वाली भारतीय सुंदरी निकिता पोरवाल भले ही शीर्ष 20 में स्थान नहीं बना सकीं, लेकिन रैंप पर उनके आत्मविश्वास, शालीनता और अनूठे अंदाज की दर्शकों व फैशन जगत ने जमकर तारीफ की।
फिनाले में दिखा फेयरीटेल प्रिंसेस लुक
ग्रैंड फिनाले में नई मिस वर्ल्ड जोहेरी मोला का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक था। उन्होंने सिल्वर एम्बेलिशमेंट से सजा एक स्ट्रैपलेस कॉर्सेट गाउन पहना था, जिसके साथ फ्लोई और सॉफ्ट पिंक ट्यूल स्कर्ट का कॉम्बिनेशन उन्हें बिल्कुल किसी परी की तरह लुक दे रहा था। डायमंड स्टेटमेंट ईयररिंग्स और क्लासी हाई बन हेयरस्टाइल के साथ जब उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का जगमगाता ताज सजाया गया, तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *