(नई दिल्ली)मम्मी मुझ पर गुस्सा करेंगीÓ राहुल ने सोनिया गांधी के डॉग ‘नूरीÓ के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो

(नई दिल्ली)मम्मी मुझ पर गुस्सा करेंगीÓ राहुल ने सोनिया गांधी के डॉग ‘नूरीÓ के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो
नई दिल्ली ,07 अगस्त ,(आरएनएस)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद ही प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की पालतू डॉगी ‘नूरीÓ के साथ मस्ती करते और दुलार जताते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल ने इस वीडियो के जरिए बेजुबानों के प्रति दया, प्यार और सम्मान की भावना रखने का एक खास संदेश दिया है। हालांकि, वीडियो के आखिर में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में एक मजेदार बात भी कही, जिसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है।
‘हम जानवरों के मालिक नहीं, वे हमारे साथी हैंÓ
शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि भले ही वे खुद एक डॉग पैरेंट नहीं हैं, लेकिन इस धरती पर मौजूद हर बेजुबान जानवर प्यार, देखभाल और सम्मान का हकदार है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें जानवरों को अपनी संपत्ति या मालकी की वस्तु नहीं समझना चाहिए, बल्कि उन्हें अपना साथी मानकर उनके प्रति सहानुभूति और सम्मान का भाव रखना चाहिए। राहुल ने जोर देकर कहा कि इंसान और जानवर एक ही ग्रह को साझा करते हैं, इसलिए हमें उनके साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करना चाहिए।
‘मम्मी गुस्सा करेंगी, पर मैं संभाल लूंगाÓ
वीडियो का अंत बेहद ही दिलचस्प और मजाकिया मोड़ पर होता है। कैमरे के सामने बैठी नूरी की तरफ इशारा करते हुए राहुल मुस्कुराते हैं और बताते हैं कि यह डॉगी उनकी मां सोनिया गांधी की है। इसके बाद वे मजाक में कहते हैं, मम्मी यह वीडियो पोस्ट करने के लिए मुझ पर गुस्सा होंगीज् लेकिन कोई बात नहीं, मैं इसे संभाल लूंगा । इसके बाद राहुल हंसते हुए कहते हैं कि अब उन्हें वापस जाकर अपनी प्रेजेंटेशन पर काम करना है।
गोवा से गांधी परिवार का हिस्सा बनी थी ‘नूरीÓ
यह पहला मौका नहीं है जब नूरी सोशल मीडिया पर नजर आई हो। राहुल गांधी ने अक्टूबर 2023 में पहली बार इस नन्हे पिल्ले (जैक्स रसेल टेरियर प्रजाति) को दुनिया से मिलवाया था। उन्होंने उस वक्त पोस्ट शेयर कर लिखा था कि गोवा से आई नूरी उनके परिवार की सबसे नटखट और प्यारी सदस्य बन चुकी है और उनके जीवन में खुशियां लेकर आई है। राहुल ने तब भी कहा था कि बेजुबान जानवर इंसान को बिना शर्त प्यार और वफादारी सिखाते हैं।
सड़क किनारे वाले कुत्ते को पुचकारने का वीडियो भी हुआ था वायरल
नूरी वाले इस प्यारे वीडियो से ठीक दो दिन पहले भी राहुल गांधी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुआ था। नई दिल्ली में सड़क किनारे एक आम नागरिक से बातचीत के दौरान राहुल उसके कुत्ते को सहलाते और प्यार करते दिखे थे। जब कुत्ते के मालिक ने सुरक्षा पाबंदियों का हवाला देते हुए कहा था कि वह उनसे मिल नहीं पाता, तो राहुल ने बेहद सादगी से उससे कहा था कि वह उन्हें अपने घर आने का न्योता दे, वे खुद उससे मिलने जरूर आएंगे। राहुल गांधी के इस दोस्ताना अंदाज की भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई थी।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *