(नई दिल्ली)रुमेश पथिरगे की हंगरी से श्रीलंका लौटते समय जैवलिन खराब हुई, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नई दिल्ली ,15 सितंबर ,। वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप जीतने के बाद श्रीलंका के जैवलिन स्टार रुमेश थरंगा पथिरगे को घर वापसी के समय एक बुरा झटका लगा। हंगरी से लौटते समय पथिरगे की चार खास कॉम्पिटिशन जैवलिन खराब हो गईं। पथिरगे ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने खराब जैवलिन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, बैड लक। एक अन्य स्टोरी में पथिरगे ने एयरलाइंस की भी आलोचना की और टूटे हुए हीट इमोजी के साथ थैंक यू टर्किश एयरलाइंस लिखा। श्रीलंका के न्यूजवायर के मुताबिक, इस घटना को लेकर एयरलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
पथिरगे ने कहा, मैंने 90 से ज्यादा थ्रो के लिए जिन तीन जैवलिन का इस्तेमाल किया, वे खराब हो गए हैं। हो सकता है कि यह एयरलाइन की गलती हो, लेकिन ऐसा ही होता है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। मैं आगे बढूंगा।
पथिरगे ने रविवार को बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में पुरुषों की जैवलिन थ्रो में 91.09 मीटर फेंककर शानदार सीजन जीता।
इस सीजन में यह तीसरा मौका था, जब पथिरगे ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया। इससे पहले उन्होंने जून में रोम में 92.62 मीटर का श्रीलंकाई नेशनल रिकॉर्ड बनाया, और पिछले महीने ज्यूरिख डायमंड लीग जीतने के लिए 92.07 मीटर दूर जैवलिन फेंका था।
पथिरगे इस साल जैलविन प्रतियोगिताओं में छाए रहे हैं। उन्होंने अपने 12 कॉम्पिटिशन में से 11 जीते हैं। उनकी हालिया जीत ने इस शानदार सीजन में एक खिताब का इजाफा किया है। पथिरगे ने इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स, डायमंड लीग सर्किट में रोम, दोहा, लॉजेन और ज्यूरिख में जीत के साथ अपना दबदबा बनाया। वह डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने।
पथिरगे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैवलिन में न सिर्फ भारत के नीरज चोपड़ा के लिए कड़ी चुनौती पेश की है, बल्कि दुनिया के अन्य दिग्गज जैवलिन थ्रोअरों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है।
00

