नई दिल्ली)रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की पहली झलक आई सामने
नई दिल्ली ,17 अगस्त ,। दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपनी निजी जिंदगी को हमेशा सुर्खियों से दूर रखने वाले इस स्टार कपल की शादी की पहली तस्वीरें अब फैशन मैगजीन ङ्कशद्दह्वद्ग के जरिए सामने आई हैं। तस्वीरों में शादी के बेहद निजी और खास पलों की झलक देखने को मिली है।
रोनाल्डो और जॉर्जिना ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्केस स्थित अपने घर पर बेहद सादगीपूर्ण समारोह में शादी की। खास बात यह रही कि शादी की तारीख दोनों की पहली मुलाकात की 10वीं सालगिरह भी थी। दोनों की पहली मुलाकात मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां उस समय जॉर्जिना सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं।
कभी भव्य शादी का सपना देखती थीं जॉर्जिना
जॉर्जिना ने ङ्कशद्दह्वद्ग को दिए इंटरव्यू में बताया कि बचपन में उन्होंने अपनी शादी को बेहद भव्य अंदाज में करने का सपना देखा था। वह बड़े महल, शानदार बग्घी, लंबी शादी की पोशाक और हीरों से सजे मुकुट की कल्पना करती थीं।
हालांकि, समय के साथ उनकी प्राथमिकताएं बदल गईं। जॉर्जिना के मुताबिक अब वह अपने पार्टनर और बच्चों के साथ घर में ही एक निजी और अंतरंग समारोह चाहती थीं। उनका मानना है कि आलीशान घर, द्वीप, घोड़े और महंगी कारें उनके जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन परिवार के साथ निजी समय उनके लिए कहीं अधिक खास और दुर्लभ है।
पांचों बच्चे बने शादी के गवाह
शादी समारोह बेहद छोटा रखा गया था। 11 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस समारोह में रोनाल्डो और जॉर्जिना के पांचों बच्चे मौजूद रहे। इसके अलावा केवल चार करीबी गवाहों को आमंत्रित किया गया था।
इनमें रोनाल्डो के लंबे समय से दोस्त मिगुएल पैशो, जॉर्जिना की बहन इवाना रोड्रिगेज तथा उनके दोस्त जोस रोड्रिगेज सांगिल और मोनिका गोंजालेज मार्टिनेज शामिल थे। शादी की पुष्टि खुद रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर अंगूठियां पहने हुए दोनों की तस्वीर साझा कर की थी।
तस्वीरों में दिखा खास अंदाज
प्रसिद्ध फोटोग्राफर जुएर्गेन टेलर ने शादी समारोह और उससे जुड़े खास पलों को कैमरे में कैद किया। सामने आई तस्वीरों में रोनाल्डो हल्के रंग के सूट और सफेद शर्ट में नजर आ रहे हैं, जबकि जॉर्जिना ने सफेद स्कर्ट-जैकेट और मैचिंग शर्ट पहनी है।
शादी के बाद दोनों ने एक धार्मिक समारोह में भी हिस्सा लिया, जहां उनके रिश्ते को आशीर्वाद दिया गया। ङ्कशद्दह्वद्ग की तस्वीरों में जॉर्जिना अपने बच्चों के साथ भी दिखाई दे रही हैं। वहीं, पूल के किनारे चोपार्ड ज्वेलरी के साथ उनके ग्लैमरस अंदाज और शानदार जूता संग्रह की झलक भी देखने को मिली।
रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी ने एक बार फिर साबित किया कि दुनिया की चकाचौंध से दूर रहकर भी बेहद खास और यादगार अंदाज में जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण पलों को मनाया जा सकता है।
00
(नई दिल्ली)फुटबॉल प्रेमियों की बढ़ी धड़कने, रोनाल्डो जल्द ले सकते है रिटायरमेंट, किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली ,17 अगस्त ,। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संकेत दिया है कि उनका शानदार फुटबॉल करियर मौजूदा सत्र के बाद समाप्त हो सकता है। रोनाल्डो ने स्वीकारा है कि यह ‘संभवत: खेल में उनका आखिरी सालÓ है।
41 वर्षीय खिलाड़ी का सऊदी प्रो लीग के क्लब ‘अल-नस्रÓ के साथ जून 2027 तक का करार है। पुर्तगाल के इस महानतम खिलाड़ी ने पहले ही कहा था कि वह रिटायरमेंट के करीब हैं, लेकिन अपने फुटबॉल करियर के लिए कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई है। हालांकि, रविवार को ‘वोगÓ के साथ एक इंटरव्यू में रोनाल्डो ने कहा कि वह शायद अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहे हैं। रोनाल्डो ने ‘वोगÓ को दिए इंटरव्यू में कहा, यह शायद फुटबॉल में मेरा आखिरी साल है। मैं एक शानदार विरासत छोड़ना चाहता हूं।
पिछले साल नवंबर में, पांच बार ‘बैलोन डीÓओरÓ जीतने वाले रोनाल्डो ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि वह ‘एक या दो सालÓ और खेलेंगे। महानतम फुटबॉलर ने इस बात पर जोर दिया था कि साल 2026 में वह अपना आखिरी फीफा वर्ल्ड कप खेलेंगे। पिछले महीने स्पेन के खिलाफ ‘राउंड ऑफ 16Ó में हार ने पुर्तगाल का सफर समाप्त कर दिया था। हालांकि, उस समय रोनाल्डो ने रिटायरमेंट की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई थी, लेकिन उनकी हालिया बातों से संकेत मिलता है कि उनके खेलने के करियर का अंत अब काफी करीब हो सकता है। रोनाल्डो ने फुटबॉल के बाद की अपनी जिंदगी के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने और फुटबॉल के अलावा अपने अन्य शौक पूरे करने के लिए उत्सुक हैं।
रोनाल्डो ने ‘वोगÓ से कहा, मैंने अपने भविष्य की पूरी योजना बना ली है। मेरे पास व्यस्त रहने के लिए इतनी सारी चीजें हैं कि सिर्फ एक चीज बताना मुश्किल है, क्योंकि फुटबॉल एक बड़ी खाली जगह छोड़ सकता है, इसलिए आपको अपना समय अलग-अलग तरीकों से भरना होता है, न कि सिर्फ एक तरीके से। इसके साथ ही ज्यादा मजे करना, ज्यादा घूमना-फिरना, पैडल देखना और खेलना—जो मुझे बहुत पसंद है और जो मैंने कमाया है—जो हमने कमाया है—उसका आनंद लेना जारी रखना। क्योंकि आखिरकार, यह 25 साल का सफर रहा है जिसमें बहुत सारे त्याग शामिल हैं। रोनाल्डो ने 11 अगस्त 2026 को अपनी पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज से शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस तरह, उनके निजी और प्रोफेशनल जीवन में बड़े बदलावों के इस दौर में एक और अहम बात जुड़ गई।
00
(गाले)गाले टेस्ट्र : भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन
गाले ,17 अगस्त ,। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 462 रनों के जवाब में 5 विकेट खोकर 99 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए हैं। श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और निशान फर्नांडो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद दिनेश चांदीमल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 4 रन बनाकर मानव सुथार का पहला शिकार बने। लाहिरू कुमारा भी मानव की फिरकी में उलझकर रह गए और 27 रन बनाकर आउट हुए। कामिंदु मेंडिस को कुलदीप यादव ने 14 रनों के स्कोर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। 59 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही श्रीलंका की पारी को संभालने के इरादे से कप्तान धनंजय डी सिल्वा मैदान पर उतरे। उन्होंने सोनल दिनुशा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 31 रन जोड़े। हालांकि, इस साझेदारी को जल्द ही रवींद्र जडेजा ने तोड़ दिया। जडेजा की घूमती गेंद को श्रीलंकाई कप्तान समझने में नाकाम रहे और केएल राहुल के हाथों में कैच देकर पवेलियन लौटे। पहले सेशन के खत्म होने तक दिनुशा 14 और निरोशन डिकवेला 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
श्रीलंका अभी भी भारत के स्कोर से 363 रन पीछे है और टीम के महज 5 विकेट बचे हुए हैं। मेजबान टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। भारत की ओर से गेंदबाजी में मानव सुथार 7 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 2 विकेट चटका चुके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट निकाला है। इससे पहले, दिन के पहले ओवर में असिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को 2 रनों के स्कोर पर आउट करते हुए भारत की पहली पारी को 462 रनों पर समेटा। टीम इंडिया की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों की लाजवाब पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 82 रन बनाए।
00
(सिनसिनाटी)सिनसिनाटी ओपन : जैमे फारिया ने किया बड़ा उलटफेर, बेन शेल्टन को एकतरफा मुकाबले में दी शिकस्त
सिनसिनाटी ,17 अगस्त ,। सिनसिनाटी ओपन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पुर्तगाल के क्वालीफायर जैमे फारिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेन शेल्टन को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही फारिया ने शेल्टन की लगातार मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फारिया ने एकतरफा मुकाबले में शेल्टन को 6-4, 6-4 से हराया। फारिया ने शेल्टन की धीमी शुरुआत का फायदा उठाया। शेल्टन पिछले हफ्ते मॉन्ट्रियल में मास्टर्स 1000 इवेंट जीतने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे थे। यह जीत फारिया के करियर की टॉप 10 खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत है और इसने शेल्टन के लगातार छह मैचों की जीत का सिलसिला भी तोड़ दिया है। दूसरे सेट में फारिया, शेल्टन से 1-4 से पीछे थे, लेकिन फिर उन्होंने लगातार पांच गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। शेल्टन के पास वापसी के कई मौके थे, लेकिन एटीपी स्टैट्स के अनुसार, वे फारिया के खिलाफ 12 में से सिर्फ 1 ब्रेक प्वाइंट ही भुना पाए। जीत के बाद फारिया ने कहा, यह मेरे और मेरी टीम के लिए बहुत भावुक पल है। शानदार दर्शकों के सामने घरेलू खिलाड़ी के खिलाफ और इतनी बेहतरीन जगह पर ऐसा करना इसे और भी खास बनाता है। अगले दौर में फारिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के एडम वॉल्टन से होगा, जिन्होंने रविवार को अपने दूसरे दौर के मैच में इग्नासियो बुसे को 6-4, 6-3 से हराया था।
इससे पहले, छठी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने अपने शुरुआती दौर के मैच में अपने ही देश के खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसेन को 6-3, 6-4 से हराया। तीसरे दौर में फ्रिट्ज का सामना डैनियल मेरिडा एगुइलर से होगा, जिन्होंने जिजू बर्ग्स को 6-3, 6-2 से हराया था। विश्व के नंबर 12वें खिलाड़ी लर्नर टियन ने भी सिनसिनाटी में जीत के साथ शुरुआत की। एटीपी की रिपोर्ट के अनुसार, टियन ने सेबेस्टियन बाएज के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 6-3, 7-6(4) से जीत हासिल की। अब तीसरे दौर में उनका मुकाबला फ्रांसिस टियाफो से होगा, जिन्होंने रविवार को दिन के आखिरी मैच में लोरेंजो सोनेगो को 6-3, 6-4 से हराया था।
00
(नई दिल्ली)अब फास्टटैग के डेटा पर होगी ईडी की नजर, टोल के साथ सरकार का नया प्लान
नई दिल्ली ,17 अगस्त ,। देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब टोल प्लाजा केवल शुल्क वसूली के केंद्र नहीं रहेंगे। फास्टैग और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरों से मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल वाहन चोरी रोकने, संगठित अपराध पर शिकंजा कसने और आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध वाहनों की निगरानी के लिए किया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
इस व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), पुलिस और अन्य अधिकृत सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों को जरूरत के अनुसार टोल प्लाजा से जुड़े वाहन संबंधी डेटा तक नियंत्रित पहुंच दी जाएगी। किसी ब्लैकलिस्टेड या संदिग्ध वाहन के टोल प्लाजा पर पहुंचते ही संबंधित एजेंसियों को रियल-टाइम अलर्ट मिल सकेगा।
आतंकी साजिशों पर भी नजर
सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह व्यवस्था इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि अतीत में आतंकी घटनाओं में कार, ट्रक, वैन और मोटरसाइकिल जैसे वाहनों का इस्तेमाल विस्फोटक पहुंचाने या वाहनजनित आईईडी के रूप में किया जाता रहा है। संदिग्ध वाहनों की आवाजाही का डिजिटल रिकॉर्ड मिलने से संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत होगी। किसी घटना के बाद संदिग्ध वाहन के संभावित रूट का पता लगाने में भी मदद मिलेगी।
हिट एंड रन के मामलों में खुलेगा सुराग
नई तकनीक का इस्तेमाल हिट एंड रन मामलों की जांच में भी कारगर साबित हो सकता है। दुर्घटना स्थल के आसपास मौजूद टोल प्लाजा के टाइम-स्टैम्प और वाहन ट्रैकिंग रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस संबंधित वाहन की आवाजाही का रूट तैयार कर सकेगी। इससे फरार वाहन की पहचान और उसे पकड़ने में तेजी आएगी। लूट, डकैती, अपहरण और हथियारों की तस्करी जैसे मामलों में भी यह डेटा जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सुराग बन सकता है।
फर्जी नंबर प्लेट और क्लोन फास्टैग पर शिकंजा
देश में हर साल बड़ी संख्या में वाहन चोरी होते हैं और चोरी के वाहनों को दूसरे राज्यों या सीमावर्ती क्षेत्रों में भेज दिया जाता है। अपराधी कई बार फर्जी नंबर प्लेट या क्लोन फास्टैग का इस्तेमाल कर पहचान छिपाने की कोशिश करते हैं।
अब एएनपीआर कैमरे वाहन की नंबर प्लेट पढ़ने के साथ उसके रंग, कंपनी और मॉडल जैसे विवरणों का भी मिलान करने में मदद करेंगे। यदि फास्टैग से जुड़े रिकॉर्ड और कैमरे से सामने आए वाहन के वास्तविक विवरण में अंतर पाया जाता है, तो संबंधित वाहन को संदिग्ध मानकर कार्रवाई की जा सकेगी।
डेटा की पहुंच पर रहेगा नियंत्रण
सरकार ने व्यवस्था में डेटा सुरक्षा और निजता का भी ध्यान रखा है। वाहन संबंधी जानकारी तक पहुंच केवल अधिकृत एजेंसियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत मिलेगी। एनआईए, पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय और परिवहन विभाग जैसी एजेंसियां जरूरत के अनुसार डेटा मांग सकेंगी। इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया तय की गई है और वरिष्ठ अधिकारियों के अनुरोध के आधार पर ही जानकारी साझा की जाएगी। आम लोगों के लिए यह डेटा सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
इस नई व्यवस्था से देश के राष्ट्रीय राजमार्गों का टोल नेटवर्क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए एक अतिरिक्त डिजिटल निगरानी तंत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
00
(नई दिल्ली)कल से इन ग्राहकों को नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, पूरी तरह बंद हो जाएगी बुकिंग; आज ही कर लें यह काम
नई दिल्ली ,17 अगस्त ,। अगर आप भी रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी करवाने की आज यानी 16 अगस्त को आखिरी डेडलाइन तय कर दी है। अगर आपने आज रात तक यह जरूरी काम नहीं निपटाया, तो कल से आपके घर गैस सिलेंडर की डिलीवरी रोक दी जाएगी। इंडियन ऑयल ने अपने सभी ग्राहकों को अलर्ट करते हुए इस प्रक्रिया को आज ही पूरा करने की सख्त हिदायत दी है। अगर आप बिना किसी रुकावट के गैस सिलेंडर पाना चाहते हैं, तो तुरंत अपना वेरिफिकेशन पूरा कर लें।
कल से नहीं कर पाएंगे सिलेंडर की बुकिंग
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के हवाले से इंडियन ऑयल ने स्पष्ट कर दिया है कि 16 अगस्त की समयसीमा बीतने के बाद बिना केवाईसी वाले ग्राहक 17 अगस्त से अपना गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। हालांकि, इससे ग्राहकों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गैस कंपनियों ने साफ किया है कि आपका कनेक्शन हमेशा के लिए रद्द नहीं किया जाएगा। यह केवल एक अस्थायी रोक होगी। जैसे ही आप अपना वेरिफिकेशन पूरा कर लेंगे, आपकी गैस बुकिंग और डिलीवरी सेवा तुरंत फिर से बहाल कर दी जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर तत्काल प्रभाव से यह नियम लागू नहीं होगा, लेकिन उनके लिए भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है।
घर बैठे ऐप के जरिए आसानी से करें ई-केवाईसी
गैस कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा और भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन केवाईसी का बेहद आसान विकल्प दिया है। आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी (इंडेन, एचपी या भारत गैस) का आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप में लॉग इन करने के बाद आपको फेस वेरिफिकेशन का विकल्प मिलेगा, जिसके जरिए आप आसानी से अपनी केवाईसी कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐप पर अपना फाइनल स्टेटस जरूर चेक कर लें।
गैस एजेंसी जाकर ऑफलाइन वेरिफिकेशन का भी है विकल्प
जो उपभोक्ता स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं या जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी आ रही है, वे ऑफलाइन तरीके से भी अपना काम करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी संबंधित गैस एजेंसी के कार्यालय जाना होगा। वहां मौजूद कर्मचारी बायोमेट्रिक मशीन (फिंगरप्रिंट) के जरिए आपका वेरिफिकेशन पूरा कर देंगे। एजेंसी जाते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि अपना चालू मोबाइल नंबर जरूर साथ ले जाएं और उसे रजिस्टर्ड करवाएं, क्योंकि भविष्य में गैस बुकिंग की सारी प्रक्रिया उसी नंबर से होगी।
ओटीपी के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर, बुकिंग के दिनों में भी हुआ बदलाव
ई-केवाईसी अनिवार्य करने के साथ-साथ सरकार ने गैस सिलेंडर की डिलीवरी और बुकिंग के नियमों में भी बड़ा संशोधन कर दिया है। अब ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, उपभोक्ता केवल अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही गैस बुक कर सकेंगे। वहीं, सिलेंडर रिफिल करने के समय में भी बदलाव हुआ है। नए नियमों के अनुसार, अब ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता 45 दिन बीतने के बाद ही अपना अगला गैस सिलेंडर बुक कर पाएंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए यह बुकिंग समयसीमा 25 दिन निर्धारित की गई है।
00
(मुंबई)वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा
मुंबई 17 अगस्त । अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला।
कारोबार की शुरुआत में निफ्टी 50 22.55 अंकों यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,343.45 पर खुला। वहीं बीएसई सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक टूटकर 77,892.92 के स्तर पर खुला, जो पिछले बंद स्तर से लगभग 0.15 प्रतिशत कम था।
व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमश: 0.36 प्रतिशत और 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।
सेक्टरवार देखें तो, बाजार में सबसे अधिक कमजोरी निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में रही, जो 0.98 प्रतिशत तक फिसल गया। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी एफएमसीजी में भी 0.9 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी, सीमेंट, आईटी, ऊर्जा और निजी बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखा गया।
हालांकि कुछ सेक्टरों में खरीदारी भी देखने को मिली। निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स में 0.48 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स लगभग 0.45 प्रतिशत मजबूत हुआ।
निफ्टी50 इंडेक्स में एचसीएलटेक, इंफोसिस, टीएमपीवी, टीसीएस, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और विप्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि इसके विपरीत, एचडीएफसी लाइफ, हिंडाल्को, मैक्स हेल्थ, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स और टाइटन के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड करते हुए नजर आए।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निकट अवधि में निफ्टी 24,000 से 24,600 अंकों के दायरे में कारोबार कर सकता है। उनका कहना है कि जब तक कोई नया सकारात्मक ट्रिगर सामने नहीं आता, तब तक बाजार सीमित दायरे में रह सकता है।
विश्लेषकों के अनुसार, कच्चे तेल का भाव करीब 89 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है और अमेरिका-ईरान संघर्ष के जल्द समाप्त होने की कोई स्पष्ट संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में ऊंचे तेल भाव बाजार में तेजी की संभावनाओं को सीमित कर सकते हैं। इसके अलावा, आईटी कंपनियों और बड़े बैंकिंग शेयरों का कमजोर प्रदर्शन भी सूचकांकों पर दबाव बनाए हुए है।
विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक फिलहाल निफ्टी 50 के बाहर अवसर तलाश सकते हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में स्टॉक-विशिष्ट गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं और पहली तिमाही के नतीजों के दौरान भी व्यापक बाजार ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
उनका कहना है कि यदि कॉरपोरेट आय में सुधार जारी रहता है, तो ऊंचे कच्चे तेल जैसी बाहरी चुनौतियों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार को समर्थन मिल सकता है।
तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, पिछले सप्ताह 24,329 से 24,240 का स्तर निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट साबित हुआ था और इस स्तर पर गिरावट थमती रही। हालांकि, बाजार की गति अभी भी कमजोर बनी हुई है।
विश्लेषकों का मानना है कि निफ्टी में किसी भी तेजी के प्रयास को 24,540 से 24,666 के बीच प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यदि सूचकांक 24,170 अंक के नीचे फिसलता है, तो गिरावट बढ़कर 23,575 अंक तक जा सकती है।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले सप्ताह की तेजी के बाद उच्च स्तरों पर बनी हुई हैं। अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर चिंताओं के चलते निवेशक फिलहाल ऊर्जा बाजार की गतिविधियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।
00
(नई दिल्ली)एमजी हेक्टर की टोमहाक लान्च से पहले दिखी, जानिए फीचर्स के बारे में
नई दिल्ली 17 अगस्त । बाजार में एमजी की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर रूत्र ॥द्गष्ह्लशह्म् ञ्जशद्वड्डद्धड्ड2द्म को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लॉन्च से पहले बिना ढंके हुए देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
एमजी की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से रूत्र ॥द्गष्ह्लशह्म् ञ्जशद्वड्डद्धड्ड2द्म नाम से लॉन्च की जाने वाली एसयूवी को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा।
ये मिली जानकारी:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को लॉन्च से पहले बिना ढंके हुए देखा गया है। इस दौरान इसके फ्रंट डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक इस एसयूवी कई देशों में ऑफर की जाने वाली वुलिंग स्टारलाइट 560 पर आधारित है। इस एसयूवी का डिजाइन भी पूरी तरह से वुलिंग स्टारलाइट 560 की तरह ही रखा गया है।
ऐसे होंगे फीचर्स:
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फ्रंट में सी आकार में एलईडी डीआरएल को दिया जाएगा। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, सात सीटों का विकल्प, प्रीमियम इंटीरियर, रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें फ्लैट बोनट, बॉडी क्लैडिंग, 12.8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जर, रुद्ग1द्गद्य-2 ्रष्ठ्रस् जैसे कई फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
इतनी होगी रेंज:
एमजी की ओर से नई एसयूवी में 60 ्यङ्खद्ध की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिसको फुल चार्ज करने के बाद करीब 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें सिंगल मोटर को दिया जा सकता है। जिससे इसे 136 पीएस की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।
जल्द होगी लान्च:
निर्माता की ओर से एमजी की नई एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर 26 अगस्त
को लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद इसकी डिलीवरी को भी तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
00

