नई दिल्ली के रिठाला में कांग्रेस की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, मतदाता सूची में कटे नाम जुड़वाने की बनी रणनीति

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नई दिल्ली। रिठाला विधानसभा क्षेत्र के रिठाला ब्लॉक, वार्ड नंबर-23 में कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन बुध विहार फेज-2 स्थित फ्रेंड्स एसोसिएट्स, ए-953, श्याम कॉलोनी में किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत शौकीन, ब्लॉक अध्यक्ष राजू यादव, जिला कोषाध्यक्ष ललित कुमार, बीएलए-1 अंकित, जिला सचिव तौफीक, मंडलम अध्यक्ष संजय खान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आबुदीन अहमद, भूदेव, पना लाल, मूलचंद, मुकेश शर्मा, प्रदीप, पंकज, मधुर मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
बैठक में चीनी, सीएनजी सहित विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध जताया गया। इसके साथ ही एसआईआर प्रक्रिया के बाद जारी नई मतदाता सूची में कई लोगों के नाम हटने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने ऐसे लोगों के नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग करने पर जोर दिया।
संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।
बैठक में वार्ड नंबर-23 के प्रभारी एवं रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव कुमार गौरव गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *