नदी में डूबने से युवक की मौत
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के भैसहां रामपुर गांव में गुरूवार को शौच करने गये 23 वर्षीय राजू वनवासी पुत्र केदारनाथ वनवासी की पैर फिसलने के कारण नदी में गिरकर डूबने से मौत हो गई। राजू शौच करने सुबह घर के बगल स्थित नदी पर गया हुआ था जहां उसका पैर फिसल गया जिसके चलते उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं आसकृपास मौजूद युवकों ने आनन-फानन में राजू के घर सूचना दिया जिस पर पहुंचे घर वालों ने देखा तो उसका शव पानी के उपर आ गया था। इसके बाद घर वालों ने शव को नदी से बाहर निकाला तथा थाना पुलिस को सूचित किया। तत्पश्चात उ.नि. मनोज सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुये अन्त्य परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही।

