नम हुईं आंखें और गूंजा कारगिल का गौरवगान: लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
कन्नौज। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं कानपुर मंडल के संगठन लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर शौर्य, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कला पुलिस चौकी के अमर जवान ज्योति पर जब सेना के अधिकारियों, प्रशासनिक अफसरों और पूर्व सैनिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।
वीर जवानों की कुर्बानी की याद में पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद स्कूली बच्चों और नागरिकों ने भी शहीदों को नमन किया।
ब्रिगेडियर ने कारगिल विजय को गौरवगाथा सुनाते हुए युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
समारोह में वीर नारियों हंसमुखी देवी, उमा देवी, शांति देवी, रामवती, कमला देवी और शशि देवी को सम्मानित किया गया। कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले ऑनरेरी कैप्टन रवींद्र कुमार को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 80 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि कन्नौज में पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस सुविधा शुरू कराने की
प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए प्रयास तेज हैं।
कारगिल विजय दिवस समारोह आयोजित हुआ। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। इस दौरान सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चंदेल, दीपेंद्र सिंह चैहान, शिव नारायण, अनंतराम, सुबेदार मेजर शंकर सिंह, वृजेंद्र सिंह, सूबेदार अनिल तोमर, सूबेदार प्रमोद कुमार, अजय कुमार आदि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

