नव भारत के सच्चे शिल्पकार है मोदी-अनिल अग्रवाल
’सेंट जोसेफ कालेज में बच्चों ने हवन.पूवन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की’
’एशिया कप में श्री लंका विजय की कामना से सेंट जोसेफ में किया हवन’
’सेंट जोसेफ की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनायी गयी देव शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती’
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। देव शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती सेंट जोसेफ समूह की सभी शाखाओं में बड़ी ही धूमधाम से व श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। जिसमें बडी संख्या में बच्चे उपस्थित थे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी का जन्म दिन भी बच्चों के साथ उपस्थित अध्यापक अध्यापिकाओं ने बड़ी जोश व उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रभु श्री रामए श्री लक्ष्मण व श्री हनुमान की वेश भूषा धारण कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की व लंका विजय की कामना से हवन में आहुतियां डाली।
’सेंट जोसेफ कालेज की क्रिकेट टीम जो स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंन्ट में राष्ट्रीय चैम्पिियन होकर लौटी थी। उस टीम के खिलाड़ियों के साथ बच्चों ने एशिया कप में श्री लंका विजय की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां डाल कर भगवान से टीम भारत की जीत का आशीर्वाद मांगा।’
इस अवसर पर सेंट जोसेफ समूह के प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया देव शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती पर देश के प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस होना एक बहुत सुंदर संयोग है परम सत्य प्रधानमंत्री मोदी जी नवभारत के सही मायने में शिल्पकार है उनका मार्गदर्शन हम सभी को सदैव ऐसे ही प्राप्त होता रहे। आज भारत वर्ष का परचम हर दिशा में बुलंद है वह इसी तरह देश की तरक्की के लिये कार्य करते रहे।

