नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित
आज बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज, लखनऊ में विज्ञान क्लब की इकाई द्वारा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान’ के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने नशा मुक्ति, स्वस्थ समाज और विकसित भारत की सोच को दर्शाते हुए “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे अनेक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी स्लोगन लिखे।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान शिक्षक एवं विज्ञान क्लब प्रभारी हरिश्चन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाने के साथ-साथ परिवार और समाज की प्रगति में भी बाधा बनता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का व्यापक संदेश फैलाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्त रहकर ही युवा अपनी ऊर्जा का सही उपयोग देश के निर्माण में कर सकते हैं।
छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक की सलाह को स्वीकार करते हुए संकल्प लिया कि “न हम नशा करेंगे और न ही किसी को नशा करने देंगे।

