नाली एवं सड़क की समस्या को लेकर सपा नेत्री द्वारा

नाली एवं सड़क की समस्या को लेकर सपा नेत्री द्वारा

नगर पालिका जौनपुर में अधिशासी अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

 

सिटी क्राइम रिपोर्टर

अनुराग श्रीवास्तव

जौनपुर: नगरवासियों की समस्या का समाधान शीघ्र कराने की मांग बता दें कि नगर पालिका परिषद जौनपुर के अन्तर्गत आने वाले कई वार्ड/मोहल्ले की नालियां एवं सड़क बहुत खराब हालत में हैं। पेयजल की व्यवस्था बहुत खराब हालत में पहुंच चुकी है। आम नागरिक को समुचित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तथा नगर पालिका के अन्तर्गत पूर्व में स्थापित शौचालय गायब हो चुके हैं। सबसे प्रमुख समस्या महिलाओं की है। वह शौच के लिये जायं तो कहां? जगह-जगह कूड़े के अम्बार लगे हैं। नालियां टूटी हुई हैं। उनके अन्दर मौजूद मलबा से दुर्गंध आ रहे हैं। लगता है जिस प्रकार रोम का शासक नीरू रोम जल रहा था और रोम का शासक नीरू बांसुरी बजा रहा था, ठीक उसी प्रकार नगर पालिका के अध्यक्ष सत्ता के मद में चूर हैं। उक्त बातें समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं उषा जायसवाल ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये कही।

उन्होंने आगे कहा कि जौनपुर नगर के सद्भावना पुल के बगल के गोपी घाट पर मौजूद शौचालय एवं महिलाओं के लिये उपलब्ध चेंजिंग रूम में लोग पेशाब कर रहे हैं। सुरक्षा के नाम पर गोपी घाट पर कुछ भी नहीं है। हनुमान घाट की तरफ का घाट का इलाका शाम को मदिरालय में परिवर्तित हो जाता है। कोई सुधि लेने वाला नहीं है। नगर पालिका के जिम्मेदार लोगों को चेतावनी देते हुये कहा कि अगर समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी की महिला सभा बड़े आन्दोलन को बाध्य होगी और नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी का घेराव किया जायेगा।

आन्दोलन की अगुवाई प्रदेश सचिव महिला सभा उषा जायसवाल ने किया जहां सुशील दुबे प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, सुशील यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा, पूनम यादव सदर विधानसभा महासचिव महिला सभा, राधिका यादव, सोनी सेठ नगर अध्यक्ष महिला सभा, सबीना बेगम, मीरा यादव, पूनम निषाद, निशा निषाद, अनवाउल हक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, गुलजीत विश्वकर्मा राष्ट्रीय सचिव समाजवादी मजदूर सभा, धर्मेन्द्र चौरसिया प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग, संजीव साहू प्रदेश सचिव समाजवादी व्यापार सभा, मोनू सोनकर, मनोज जायसवाल, राजेश यादव, सिराज अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, शाहिद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *