निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉक्टर गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में ग्राम पंचायत शुदनीपुर की बस्ती में खंडशिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं डॉक्टर अविनाश सिंह के संरक्षण में नोडल शिक्षक लालबहादुर यादव द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल न जा रहे बच्चो के लिए उनके अभिभावकों को जागृत करने,डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में भेजे जा रहे 1200 ₹ के समुचित उपयोग करने,उससे बच्चों के लिए जूता,मोजा,ड्रेस ,बैग स्वेटर ही खरीदे तथा सरकार द्वारा निर्धारित शैक्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष निपुण भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए अभिभावकों को जागृत किया गया।इस अवसर पर नोडल शिक्षक लालबहादुर यादव,प्रधानाध्यापक शिवकुमार सरोज ने सरकार की योजनाओं को समझाते हुए विद्यालय न आ रहे बच्चो को प्रतिदिन स्कूल भेजने की अभिभावकों को शपथ दिलायी।एक भी बच्चा छूटा तो संकल्प हमारा टूटा इसी लक्ष्य को साधने के लिए उपस्थित जनमानस को अनुप्राणित किया।नाटक का कुशल मंचन जिला कार्यालय द्वारा अधिकृत टीम द्वारा किया गया तथा संचालन श्री डीएन यादव द्वारा किया गया।ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र विष्वकर्मा द्वारा व्यवस्था दी गयी।इस अवसर पर सहायक अध्यापक विनोद कुमार यादव,विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राधेश्याम सहित विद्यालय में नामांकित बाच्चो के अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

