ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा सेक्टर 63 अंतर्गत एनएच 24 पर एसजेएम हॉस्पिटल के पास में आज सुबह लगभग 5:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, बाइक पर सवार पति-पत्नी बाइक से दूर जा गिरे, जिसमें पति को कम चोटें आई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया, टक्कर मारने के बाद कार सवार कार छोड़कर मौके से फरार हो गया | बाइक सवार अनुज कुमार थाना सेक्टर 63 अंतर्गत चोटपुर,बहलोलपुर निवासी है,आज तड़के सुबह लगभग 5:30 अपनी पत्नी मोनिका को लेकर मंदिर दर्शन करने गया था और वहां से वापस घर लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार (यू पी 14 एफसी 3702) ने टक्कर मार दी| घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दहाड़े मारकर होने लगे, आक्रोशित भीड़ ने एनएच 24 को पूरी तरह से जाम कर दिया, कई घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे कि आने जाने वाली सभी गाड़ियों को काफी समय तक भीषण जाम मे फंसे रहना पड़ा | मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से परिजनों को समझा बुझाकर सव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आक्रोशित भीड़ को शांत करते हुए जाम को खुलवाया|
पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर कार सवार की तलाश कर रही है पर अभी तक कार सवार पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है|

