नोएडा के सेक्टर 39 मे 21वें मंजिल से कूदकर युवती ने की आत्महत्या:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 39 स्थित लोटस ब्लू वर्ल्ड सोसाइटी में एक युवती ने 21वें मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई| यह घटना कल शाम की है, युवती की उम्र लगभग 21 वर्ष है,पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंची और सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| युवती के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है, युवती मूल रूप से मुरादाबाद की निवासी थी| घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती कहीं बाहर घूमने गई थी, वापस आने के बाद उसने बालकनी से छलांग लगा दी, पुलिस के द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, लेकिन अभी तक सही कारणों का पता नहीं चल पाया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *